Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संयुक्त राष्ट्र ने अली की अमन के प्रति प्रतिबद्धता को किया सम्मानित

हमें फॉलो करें संयुक्त राष्ट्र ने अली की अमन के प्रति प्रतिबद्धता को किया सम्मानित
संयुक्त राष्ट्र , शनिवार, 11 जून 2016 (18:19 IST)
संयुक्त राष्ट्र। चैंपियन मुक्केबाज मोहम्मद अली जब 1970 के दशक के अंत में चौथी हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने की कोशिश कर रहे थे तो वे रंगभेद और अन्याय के खिलाफ अभियान के लिए संयुक्त राष्ट्र आए थे और उन्होंने तब के महासचिव कुर्ट वाल्डहेम को खुद बनाया हुआ एक चित्र पेश किया था जिसे 'शांति' नाम दिया था।
बाद में करीब 20 साल बाद संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में अली को शुरुआती शांति दूतों में शामिल किया गया। यह सम्मान कला, संगीत, साहित्य और खेलों के उन विशिष्ट लोगों को दिया जाता है, जो संयुक्त राष्ट्र के काम पर दुनिया का ध्यान दिलाने के लिए सहमत होते हैं।
 
तब के महासचिव कोफी अन्नान ने यह कार्यक्रम 1997 में शुरू किया था। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें इसलिए चुना, क्योंकि मैं जानता हूं कि उनकी दिलचस्पी शांति और दुनिया में है। अन्नान के कार्यालय में 15 सितंबर 1998 को एक समारोह में अली को आधिकारिक रूप से शांति दूत बनाया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बोपन्ना के जोड़ीदार होंगे पेस, मिश्रित युगल में सानिया-बोपन्ना