Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कुश्ती में शॉर्टकट नहीं चलता-पहलवान सुशील

हमें फॉलो करें कुश्ती में शॉर्टकट नहीं चलता-पहलवान सुशील
जौनपुर , शनिवार, 25 अक्टूबर 2014 (22:19 IST)
जौनपुर। ओलम्पिक रजत पदक विजेता प्रख्यात पहलवान सुशील कुमार ने कहा कि कुश्ती में कोई शॉर्टकट नहीं चलता, हां, गुरुओं का सम्मान अवश्य करें।
 
कुमार आज यहां अखिल भारतीय आझूराय स्मारक दंगल प्रतियोगिता के शुभारम्भ के पूर्व पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने आगामी रियो ओलम्पिक में स्वर्ण मेडल का आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि हमारी तैयारी पूरी है। उन्होंने नए पहलवानों को सचेत किया कि कुश्ती में शॉर्टकट नहीं चलता।
 
उन्होंने कहा कि देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत इस बात की है कि उन्हें पहचानकर आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि उन्हें अपने कार्य में पूरी निष्ठा एवं लगन से लगे रहना चाहिए, ताकि सफलता मिले। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi