Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुनाफा वसूली से बढ़त में रहा बाजार

हमें फॉलो करें मुनाफा वसूली से बढ़त में रहा बाजार
, गुरुवार, 29 जून 2017 (17:56 IST)
मुंबई। भत्तों के संबंध में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें एक जुलाई से लागू करने के सरकार के फैसले के बाद लगभग पूरे दिन मजबूत बढ़त में रहने के बाद आखिरी घंटे में हुई मुनाफा वसूली से बीएसई के सेंसेक्स की बढ़त महज 0.08 प्रतिशत और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बढ़त 0.14 प्रतिशत पर सिमटकर रह गई। 
      
सेंसेक्स दो दिन के बाद बढ़त बनाने में कामयाब रहा। यह 23.20 अंक की तेजी के साथ 30,857.52 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में छह कारोबारी दिवसों की गिरावट के बाद मजबूती लौटी और यह 12.85 अंक चढ़कर 9,504.10 अंक पर बंद हुआ। 
      
सरकार ने सातवें वेतन आयोग की भत्तों संबंधी प्रस्तावों को कुछ संशोधनों के साथ बुधवार शाम को मंजूरी दे दी। इससे आज निवेश धारणा मजबूत रही। एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों का असर भी घरेलू बाजार पर दिखा।
 
आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ सेंसेक्स में शामिल दुपहिया कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। सबसे ज्यादा तेजी एक्सिस बैंक में देखी गई जिसने आज शेयर बाजार को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा फंसे ऋण वाले चिह्नित बड़े खातों में उसका मात्र 5071 करोड़ रुपए फंसा हुआ है। सबसे ज्यादा गिरावट कोटक महिंद्रा बैंक में दिखी। 
       
सेंसेक्स 76.65 अंक की बढ़त के साथ 30,910.97 अंक पर खुला। पहले घंटे में ही यह 200 अंक से ज्यादा की तेजी में पहुंच गया। दोपहर के समय 31,097.92 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद अंतिम कारोबारी घंटे में बाजार में मुनाफा वसूली होने से यह 30,794.61 अंक के दिवस के निचले स्तर तक उतर गया। इस गिरावट में कुछ योगदान यूरोपीय शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में लाल निशान में रहने का भी रहा। हालांकि अंतत: सेंसेक्स 23.20 अंक की बढ़त में 30,857.52 अंक पर बंद होने में कामयाब रहा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

8 खातों में एक्सिस बैंक के 5071 करोड़ रुपए फंसे