Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स फिर 60,000 के पार

हमें फॉलो करें शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स फिर 60,000 के पार
, बुधवार, 17 अगस्त 2022 (10:41 IST)
मुंबई। सकारात्मक वैश्विक रुझानों और विदेशी कोषों की लिवाली जारी रहने के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 60,000 के स्तर को पार कर गया।

आज सुबह 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 141.62 अंक बढ़कर 59,983.83 पर खुला। जल्द ही यह 165.9 अंक की तेजी के साथ 60,008.11 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी 48.25 अंक चढ़कर 17,873.50 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स में NTPC, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फिनसर्व बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, HDFC और HDFC बैंक में गिरावट हुई।
 
अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी, जबकि सोल लाल निशान में था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुए। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.5 प्रतिशत बढ़कर 92.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
 
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,376.84 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रुपए की कीमत बढ़ी, डॉलर के मुकाबले 44 पैसे चढ़कर 79.30 पर पहुंचा