Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपावली लाजवाब व्यंजन : कद्दू के पेठे

हमें फॉलो करें दीपावली लाजवाब व्यंजन : कद्दू के पेठे
, शनिवार, 18 अक्टूबर 2014 (11:55 IST)
सामग्री : 
 
1 1/2 किलोग्राम सफेद कद्दू, 1 किलोग्राम चीनी, 10 ग्राम चूना, 2 बड़े चम्मच गुलाब जल।
 
विधि : 
 
सबसे पहले कद्दू का छिलका व बीज को अलग करें। 2 इंच के टुकड़े काटें व चूने के पानी में भिगो दें। 8- 10 घंटे बाद कई बार साफ पानी से धोएं। टुकड़ों को हलका गूंथे व उबलते पानी में डालकर हलका सा नरम कर लें। चीनी व बराबर पानी मिलाकर चाशनी तैयार करें। थोड़ा-सा दूध डालकर चाशनी का मैल अलग करें। चाशनी में कद्दू के टुकड़े डालकर 15 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। 
 
दूसरे दिन टुकड़े निकालकर चाशनी गाढ़ी करें व टुकड़े डालकर पुनः पकाएं। इसे रात भर रखा रहने दें। तीसरे दिन इसे इस तरह पकाएं कि चाशनी न तो नीचे से जले और न ही पेठे के टुकड़ों पर सूखती जाए। ठंडा करने से पहले गुलाब जल डाल दें। ठंडा होने पर डिब्बे में रख लें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi