Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मल्लिका-ए-हुस्न और शहंशाह-ए-कॉमेडी

स्टार वाइस ऑफ इंडिया पर मल्लिका

हमें फॉलो करें मल्लिका-ए-हुस्न और शहंशाह-ए-कॉमेडी
PR
स्टार वाइस ऑफ इंडिया के शुक्रवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में माहौल कुछ बदला-बदला सा नजर आने वाला है। सेट को ऐसा लुक दिया गया है, जैसे कि वो एक संगीत का दरबार हो। प्रतियो‍गी सलीम-अनारकली जैसी वेशभूषा में नजर आएँगे। वे ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘दिल चीज क्या है’, ‘परदा है परदा’, ‘मार डाला’ जैसे गाने गाएँगे, जो इस तरह के माहौल पर एकदम सटीक बैठते हैं। इसकी वजह है मल्लिका शेरावत, जो परेश रावल के साथ इस शो में बतौर सेलिब्रिटी नजर आने वाली हैं। उनकी ताजा फिल्म ‘मान गए मुगल-ए-आजम’ 22 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही है और उसे देखते हुए ही यह सब बदलाव किया गया है।

मल्लिका का जादू ऐसा चला कि एंकर शान यह कहने से नहीं चूके कि चारों ओर ‘मल्लिका इफेक्ट’ नजर आ रहा है। मल्लिका से कहा गया कि वे अपना सलीम चुने और परेश रावल से अनारकली चुनने के लिए कहा गया। मल्लिका का सलीम बनने के लिए प्रतियोगियों में होड़ मच गई और सभी उन्हें प्रभावित करने में जुट गए। भारत की 11 आवाजें इस कार्यक्रम की शान है।

‘मैं खुद एक छोटे शहर की रहने वाली हूँ। मैंने भी यहाँ तक पहुँचने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। मैं आपके संघर्ष को भलीभाँति समझ सकती हूँ। यहाँ पहुँचकर निर्णायकों के सामने खड़े होकर गाने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है।‘ मल्लिका के ये शब्द निश्चित रूप से प्रतियोगियों के लिए मददगार साबित होंगे।

22 अगस्त को रात दस बजे स्टार प्लस पर यह कार्यक्रम देखा जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi