Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संभावना-राखी में विवाद!

हमें फॉलो करें संभावना-राखी में विवाद!
राखी सावंत और संभावना सेठ में कुछ समानताएँ हैं। दोनों ही आयटम गर्ल हैं। दोनों को अंग-प्रदर्शन से परहेज नहीं है। दोनों ही बिंदास और बड़बोली हैं। राखी सावंत ने बिग बॉस के सीज़न वन में हिस्सा लिया तो संभावना ने दूसरे में। ये बात और है कि दोनों में दोस्ती नहीं है।

कुछ दिनों पहले राखी सावंत ने बिना संभावना का नाम लिए कहा था कि ‘बिग बॉस’ की एक प्रतियोगी उनकी नकल करती है। उनका इशारा किस ओर था, ये सभी को पता है।

हाल ही में राखी ने पार्टी दी। उस पार्टी में संभावना की उपस्थिति सबको हैरान कर देने वाली थी। राखी ने संभावना को आमंत्रित किया था और संभावना चली आईं।

सूत्रों के मुताबिक पार्टी में वहीं हुआ, जिसका डर था। दोनों में किसी बात को पंगा हो गया और खुलकर अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ। संभावना पार्टी छोड़कर चली गईं। विवाद किस बात को लेकर हुआ इसका पता लगाया जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi