Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान के शो में श्रीदेवी

हमें फॉलो करें सलमान के शो में श्रीदेवी
IFM
श्रीदेवी टीवी पर आने से कतराती हैं। उन्हें कई लोगों ने अपने शो में आ‍मंत्रित किया, जिनमें करण जौहर भी शामिल हैं, लेकिन श्री नहीं मानी। कई शो में उन्हें बतौर जज बुलाया गया, पर श्रीदेवी ने सभी को इंकार कर दिया।

परदे पर भले ही श्रीदेवी ने चुलबुली हसीना के कई किरदार निभाए हों, लेकिन निजी जीवन में वे काफी शर्मीली हैं, इसलिए टीवी से उन्होंने दूरी बनाए रखी। लेकिन सलमान खान ने वो काम कर दिखाया, जो कई लोग नहीं कर पाए।

सलमान के शो ‘दस का दम’ में श्रीदेवी नजर आने वाली हैं। सलमान की फिल्म ‘वांटेड’ की श्रीदेवी निर्माता है और सल्लू के साथ उन्होंने कुछ फिल्में भी की है। श्रीदेवी की हाँ कहने की दो वजह हैं।

एक तो ‘वांटेड’ को प्रचार मिलेगा और दूसरा ये कि सलमान खान ने ‘नो एंट्री’ में उस समय काम करना स्वीकार किया था, जब बोनी कपूर मुसीबत में थे। जाहिर है सलमान की बात श्रीदेवी नहीं टाल सकी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi