Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

‘नच बलिए 6’ में रित्विक धनजानी की जोड़ी विजेता

हमें फॉलो करें ‘नच बलिए 6’ में रित्विक धनजानी की जोड़ी विजेता
नई दिल्ली , रविवार, 2 फ़रवरी 2014 (18:08 IST)
FC
नई दिल्ली। हफ्तों की कड़ी मेहनत के बाद टीवी कलाकार रित्विक धनजानी और आशा नेगी की जोड़ी ने रियलिटी शो ‘नच बलिए’ का छठा संस्करण अपने नाम कर लिया है। रित्विक (25) ने आशा के साथ अपने हैरतअंगेज प्रदर्शन से हमेशा ही अपने प्रशंसकों को चौंकाया है।

रित्विक ने कहा कि वे हमेशा से इस शो को जीतना चाहते थे और इसके लिए कड़ी मेहनत की।

उन्होंने कहा कि शुरू से ही हमने अपने मन में यह बिठा रखा था कि हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। हम हमेशा ही इस शो को जीतना चाहते थे और सचमुच में इसके लिए कड़ी मेहनत की। हम इस खिताब को जीतकर खुश हैं। हमनें शो में नृत्य के सभी रूपों को पेश किया और अपने प्रदर्शन के दौरान एक बार घायल भी हो गए।

उन्होंने अपने प्रदर्शन से जज शिल्पा शेट्टी, टेरेंस लेविस और साजिद खान को प्रभावित किया तथा प्रत्येक कड़ी में कुछ हट के प्रदर्शन किया।

इस जोड़ी को नच बलिए ट्रॉफी के साथ 35 लाख रुपए, ऑस्ट्रेलिया की यात्रा का खर्च और एक कार मिली है। उनके नृत्य निर्देशक वैभव और भावना को भी 5 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया।

‘पवित्र रिश्ता’ धारावाहिक की अदाकारा आशा ने बताया कि यह मेरे लिए मुश्किल था। मैं बहुत ऑलसी हूं और इस वजह से मैं इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनना चाहती थी। इसके अलावा मुझे अपने धारावाहिक की शूटिंग के लिए भी जाना होता था, लेकिन रित्विक ने मुझे प्रोत्साहित किया और मैंने इसमें हिस्सा लिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi