Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ये होंगे इस बार बिग बॉस 9 के प्रतिभागी!

हमें फॉलो करें ये होंगे इस बार बिग बॉस 9 के प्रतिभागी!
, शुक्रवार, 18 सितम्बर 2015 (16:24 IST)
भारत के प्रसिद्ध रिएलिटी शो बिग बॉस का सीजन 9 अगले कुछ महीनों में शुरू होने वाला है। पिछले दिनों से बिग बॉस 9 के प्रतिभागियों को लेकर खूब कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब यह इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि बिग बॉस सीजन 9 के घर में कौन-कौन होंगे। इस संबंध में तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो चुकी हैं।    
आपको बता दें कि शुरुआत में माना जा रहा था कि सलमान बिग बॉस सीजन 9 में होस्ट की भूमिका में नहीं दिखाई देंगे। लेकिन इन कयासों पर भी विराम लगा चुका है और दबंग खान ने एक बार फिर से शो होस्ट करने के लिए अपनी संस्तुति दे दी है। तो आइए जानते हैं बिग बॉस के घर में इस बार कौन-कौन से प्रतिभागी सम्मिलित होने वाले हैं। 
 
1. नाजिम खान: नाजिम खान के इस बार बिग बॉस के प्रतिभागी बनने की प्रबल संभावनाएं हैं। वे सलमान खान से परिचित भी हैं और उनकी फिल्म बजरंगी भाईजान में भी नजर आए थे।
 
इस फिल्म में वे सलमान खान के जवानी के रोल में नजर आए थे। नाजिम का लुक सलमान से खासा मिलता जुलता है। फिल्म के दौरान भी इस बात की चर्चाएं हुई थीं। अब नाजिम बिग बॉस के घर में होंगे। ऐसे में उनके हाव भाव देखने लायक होंगे।   
 
2. अंकित गेरा और रूपल त्यागी : पिछले सीजन की ही तरह इस सीजन में भी टीवी धारावाहिक की जोड़ी एक साथ शो में शिरकत करती नजर आ सकती है। यह जोड़ी है अंकित गेरा और रूपल त्यागी की।
 
ये दोनों 'सपने सुहाने लड़कपन' धारावाहिक में हैं और लोग इन्हें खूब पसंद करते हैं। बिग बॉस के घर में ये देखने वाली बात होगी कि दोनों का प्यार परवान कैसे चढ़ता है। दोनों के बीच की नोंकझोंक लोगों को खूब पसंद आने वाली है। 
 
3. अर्शी खान : अर्शी खान का इस बार बिग बॉस 9 की प्रतिभागी होने की संभावनाएं हैं। पिछले दिनों मीडिया में खूब चर्चित रहीं अर्शी खान ने राधे मां के खिलाफ सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया था और क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से अफेयर को लेकर भी वे चर्चा में रही थीं। अपनी बात को बेबाकी से रखने वाली अर्शी खान बिग बॉस सीजन 9 में क्या अलग करती हैं ये तो वक्त ही बताएगा।
 
4. नक्षत्र बागवे : नक्षत्र बागवे पेशे से एक्टर और डायरेक्टर हैं और वे दोनों विधाओं में अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। नक्षत्र गे हैं और उन्होंने पिछले दिनों एलजीबीटी के हकों के लिए आवाज उठाई थी। वे इस बार बिग बॉस के घर में होंगे। उनका बिग बॉस के घर में होना दिलचस्प होगा। 
 
5. माही विज : नच बलिए-5 में विजेता रहीं माही विज इस बार बिग बॉस के घर में प्रतिभागी हो सकती हैं। माही विज कुछ सालों पहले कलर्स टीवी में आने वाले शो 'लागी तुझसे लगन' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने एक दुखियारी लड़की नकुशा का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को लेकर खूब प्रशंसा हुई थी। 
 
6. सुनील ग्रोवर : टीवी के जाने पहचाने चेहरे सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी का बिग बॉस के प्रतिभागी बनने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। उनके बिग बॉस में शामिल होने की भरपूर संभावनाएं हैं। माना जा रहा है कि गुत्थी के रहने से घर का माहौल खुशगंवार रहेगा। 
 
7. अरमान जैन : बिग बॉस में अरमान जैन के शामिल होने की संभावनाएं तेज हैं। अरमान शाहरुख खान की फिल्म 'माई नेम इज खान' में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। अरमान रणबीर कपूर के कजिन है। 
 
8. मोहित मल्होत्रा : एमटीवी स्पिट्सविला में नजर आए मोहित मल्होत्रा अब बिगबॉस के घर में नजर आएंगे। अब ये देखने वाली बात होगी कि किस तरह मोहित स्पिट्सविला का जादू यहां बरकरार रख पाते हैं।   
 
9. मयूर वर्मा : मयूर वर्मा टीवी जगत के जाने माने चेहरे हैं। 23 साल के मयूर इमोशनल अत्याचार और बड़े अच्छे लगते हैं जैसे बड़े टीवी धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं। बिग बॉस के घर में वे किस तरह से अपने आपको प्रस्तुत करते हैं ये दिलचस्प होगा।            

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi