Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिग बॉस 8 : प्रतियोगियों की लिस्ट हुई लीक!

हमें फॉलो करें बिग बॉस 8 : प्रतियोगियों की लिस्ट हुई लीक!
कुछ घंटों बाद सभी को पता चल जाएगा कि भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के सीजन 8 में इस बार कौन सी सेलिब्रिटीज़ बिग बॉस के कैदखाने में नजर आएंगी। फिर भी सभी ये पहले जानने के लिए उत्सुक हैं। सूत्रों ने हमें एक लिस्ट लीक करते हुए थमाई है। जिसमें उन लोगों के नाम है जो बिग बॉस के घर में लगभग तीन महीने तक सुख-दु:ख बांटते और लड़ते-झगड़ते नजर आएंगे। 
 
मॉडल और एक्टर उपेन पटेल का नाम तो पक्का ही समझिए। खूब जोर-शोर से उन्होंने बॉलीवुड में शुरुआत की, लेकिन बाद में बात नहीं बनी। गुमनाम से हो गए उपेन इस शो के जरिये संभवत: अपने करियर में फिर प्राण फूंकने की कोशिश कर रहे हैं। 
 
सुशांत दिग्विकर इस वर्ष भारत की ओर से 'मि. गे वर्ल्ड 2014' में हिस्सा लेने के लिए गए थे। वे शो में अलग किस्म का तड़का लगाएंगे और इनका नाम भी पक्का ही मानिए। 
टीवी अदाकार और हिंदी फिल्म ग्रैंड मस्ती में काम कर चुकी करिश्मा तन्ना भी शो में ग्लैमर बढ़ाएंगी। ग्लैमर बढ़ाने का काम सोनाली राउत और श्वेता साल्वे के जिम्मे भी है। सोनाली राउत एक मॉडल हैं और बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए यह शो उनके लिए मददगार साबित हो सकता है। श्वेता साल्वे को हम कई टीवी शो में देख चुके हैं और वे गरमा-गरम बिकिनी शूट भी करवा चुकी हैं। उतरन वाली रश्मि देसाई का नाम भी चर्चा में हैं। 
 
राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर को पापा ने हीरो बनाने की कोशिश की, लेकिन फिल्म इतनी बुरी तरह पिटी कि लोग फिल्म सहित आर्य बब्बर को भी भूल गए। फालतू बैठे हैं और शो में नजर आ सकते हैं। सावधान इंडिया के जरिये दर्शकों को चौकन्ना करने वाले सुशांत सिंह भी बिग बॉस के घर में दिखाई दे सकते हैं। कुछ रियलिटी शो में नजर आ चुके मोहित मल्होत्रा और वीजे बानी का नाम भी चर्चाओं में हैं। 
 
सलमान खान को लेकर 'गर्व' फिल्म निर्देशित करने वाले पुनीत इस्सर, जिन्हें महाभारत में दुर्योधन की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है, को भी शो का ऑफर दिया गया है। संभव है कि पुनीत हां कह दे। इसके अलावा 'संस्कारी बाबूजी' आलोकनाथ का नाम भी चर्चाओं में हैं, लेकिन आलोकनाथ छोटे परदे पर इतने व्यस्त हैं कि उन्हें 'बिग बॉस' के लिए फुर्सत कहां? कौन जाने, वे फुर्सत निकाल लें। 
 
कुछ सरप्राइज नाम भी इस लीक होने वाली लिस्ट में हैं, जिनमें से एक है फिल्म अभिनेत्री मनीषा लांबा का नाम। अरसा हो गया है उन्हें बड़े परदे पर देखे, शायद छोटे परदे पर देखने को मिल जाए। इसके अलावा हॉट मरियम जकारिया और क्रिकेट में फिक्सिंग को लेकर बदनाम हुए क्रिकेटर अजीत चंदीला और श्रीसंत के नाम भी हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi