Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिअर फैक्टर में नया खिलाड़ी

हमें फॉलो करें फिअर फैक्टर में नया खिलाड़ी
रोहित शेट्टी द्वारा प्रस्तुत रियलिटी शो 'फिअर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी' इन दिनों पसंद किया जा रहा है।

डर पर काबू पाने के लिए खतरनाक स्टंट्स इसमें भाग लेने वाले प्रतियोगी कर रहे हैं। इस बार स्टंट्स नए और हट कर है। इनकी संख्या भी ज्यादा है। लिहाजा दर्शकों को यह शो पसंद आ रहा है। 
 
दक्षिण अफ्रीका में फिल्माए गए इस शो में इस सप्ताह से एक नया खिलाड़ी देखने को मिलेगा। टीवी कलाकार नंदिश संधु इस शो से जुड़ गए हैं और वे डर के खिलाफ अपनी लड़ाई शुरू करेंगे। नंदिश के लिए शुरुआत खास नहीं रही। दक्षिण अफ्रीका पहुंचते ही वे बीमार हो गए। वहां के मौसम से उन्हें परेशानी हुई, लेकिन अब सब ठीक है। नंदिश के इस शो से जुड़ने पर सबसे ज्यादा खुश रश्मि देसाई हुई हैं। 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi