Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आशीष शर्मा बने झलक दिखला जा 7 के विजेता

हमें फॉलो करें आशीष शर्मा बने झलक दिखला जा 7 के विजेता
मुंबई , रविवार, 21 सितम्बर 2014 (08:17 IST)
मुंबई। टीवी अभिनेता आशीष शर्मा सेलिब्रिटी डान्स रियलिटी शो झलक दिखला जा के सातवें सत्र के विजेता बने और उन्होंने सह प्रतिभागियों करण टाकेर तथा शक्ति मोहन को हराया।
जयपुर में जन्मे आशीष (30 साल) ने कोरियोग्राफर पार्टी शम्पा के साथ अपने अभिनव प्रदर्शन से निर्णायक मंडल और दर्शकों का दिल जीत लिया।
 
डेली सोप ‘रंगरसिया’ में मेजर रूद्रप्रताप रानावत की भूमिका निभा रहे आशीष को पुरस्कार स्वरूप 30 लाख रुपए, एक कार और विजेता की ट्रॉफी प्रदान की गई। निर्णायक मंडल में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, रेमो डिसूजा और करण जौहर शामिल थे। (भाषा)
चित्र सौजन्य : ट्विटर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi