Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कपिल के शो में जाने से हुआ कौटिल्य का नुकसान

हमें फॉलो करें कपिल के शो में जाने से हुआ कौटिल्य का नुकसान
, बुधवार, 19 नवंबर 2014 (16:29 IST)
कपिल के शो में 'गूगल बॉय' के नाम से मशहूर कौटिल्य पंडित मेहमान बने, लेकिन उन्हें शो में जाने का नुकसान उठाना पड़ा। कपिल के शो में भाग लेने गया पूरा परिवार के कारण उनके घर में चोरों ने धावा बोल दिया और विभिन्न समारोह में मिले स्मृति चिह्नों सहित घर अन्य कीमती सामान चोरी कर अपने साथ ले गए।

कौटिल्य पंडित के दादा ने पुलिस को सामान चोरी होने की सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोहंड निवासी गूगल ब्वाय कौटिल्य के दादा पंडित जयकिशन शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि तीन दिनों से वे पूरे परिवार के सहित कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट विद कपिल की शूटिंग में मुंबई गए थे।

कौटिल्य के दादा के मुताबिक वे वापस कोहंड पहुंचे और घर में आकर देखा तो घर की खिड़की का शीशा टूटा हुआ है और फ्रीज, इनवर्टर, बैटरी, कम्प्यूटर, लैपटॉप, दो आईपैड, सिलेंडर, गैस चूल्हे, एक नए-पुराने बर्तनों के सेट के साथ-साथ कौटिल्य को जो विभिन्न समारोहों में मिले 15 से 20 स्मृति चिह्न, कीमती कपड़ों सहित अन्य सामान गायब था। अब कपिल बेचारे क्या करें, उनके शो में आए कौटिल्य का नुकसान हो गया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi