Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कपिल शर्मा ने तोड़ा बच्चे का दिल!

हमें फॉलो करें कपिल शर्मा ने तोड़ा बच्चे का दिल!
, शुक्रवार, 12 सितम्बर 2014 (17:22 IST)
कपिल शर्मा यूं तो लोगों को हंसाते हैं, लेकिन एक बच्चे का दिल उन्होंने दुखा दिया। कपिल की लोकप्रियता अब चारों ओर है। जहां वे जाते हैं लोग उन्हें घर लेते हैं। बच्चे भी पसंद करते हैं। सूत्रों के अनुसार कपिल अपनी कार में बैठ कहीं जा रहे थे। सिग्नल रेड हुआ और कपिल की कार रूक गई। तभी एक बच्चे ने कपिल को देखा और ऑटोग्राफ मांगने चला आया। कपिल ने उसे यह कह कर मना कर दिया कि मैं रास्ते में ऑटोग्राफ नहीं देता। मेरे ऑफिस आओ तो मैं दे दूंगा। बच्चा निराश हो गया। 
 
 
इस घटना को लेकर लोगों की अपनी-अपनी राय है। कुछ का मानना है कि बात कपिल की बात सही है। रास्ते में बच्चे को ऑटोग्राफ देते तो भीड़ इकट्ठी हो सकती थी। दुर्घटना घट सकती थी। नियम भंग हो जाते। दूसरी ओर कुछ लोगों का मानना है कि कई कपिल को बच्चे का दिल नहीं तोड़ना था। यदि वह बच्चे की फरमाइश पूरी कर देते तो क्या बिगड़ जाता। वैसे भी सिग्नल रेड था। जिस तरह से उन्होंने बात की वह उनके घमंड को दर्शाता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi