Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिंसा के प्रयोग के कारण पुनीत इस्सर बिग बॉस से बाहर!

हमें फॉलो करें हिंसा के प्रयोग के कारण पुनीत इस्सर बिग बॉस से बाहर!
, मंगलवार, 4 नवंबर 2014 (16:40 IST)
आर्य बब्बर के पब्लिसिस्ट डेल भगवागर ने हाल ही में कहा 'पुनीत इस्सर बिग बॉस शो में वरिष्ठ और पिता के समान है, लेकिन बल का प्रयोग इस शो में वर्जित है। यदि वे अपनी ताकत का प्रदर्शन लगातार करते रहेंगे तो उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।' डेल का यह कथन सच साबित हो गया है। पुनीत इस्सर को एक टास्क के दौरान आर्य बब्बर के खिलाफ बल का प्रयोग करने की वजह से बिग बॉस शो से बाहर कर दिया गया है। 
 
डेल बताते हैं 'पहले दिन से ही पुनीत के आर्य चेले हैं। वह पुनीत का बहुत सम्मान करते हैं। जहां तक मैं आर्य को जानता हूं वह मिस्टर इस्सर को माफ कर उन्हें शो में वापस लाना चाहेगा।'
 
यदि आपने शो शुरू से देखा तो याद होगा कि पुनीत बेहद गुस्सैल इंसान हैं। उन्होंने गौतम गुलाटी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। गार्डन एरिया में फर्नीचर को लात जमाई थी। अक्सर वे गुस्से में आ जाते हैं और बाद में माफी भी मांग लेते हैं। 
 
करिश्मा तन्ना को पुनीत ने अपनी बेटी माना और बाद में उसकी खूब बुराई की। सोनी सिंह, दीपशिखा नागपाल और मिनिषा लांबा की भी जम कर बुराई की। गौतम को भी एक टास्क के दौरान गलत तरीके से खींचा। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi