Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहिद कपूर छोड़ेंगे 'झलक दिखला जा'

हमें फॉलो करें शाहिद कपूर छोड़ेंगे 'झलक दिखला जा'
, गुरुवार, 23 जुलाई 2015 (11:44 IST)
खबर है कि शाहिद कपूर ने लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' छोड़ने का मन बना लिया है। वे अपनी पत्नी मीरा राजपूत को ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहते हैं। हालांकि चैनल वाले इस बात से इंकार कर रहे हैं। 
सूत्रों का कहना है कि शाहिद ने इस शो के लिए अपना हनीमून तक कैंसल कर दिया है, लेकिन अब उन्हें महसूस हो रहा है कि उन्हें पत्नी के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए, लिहाजा वे शो से अलग होने जा रहे हैं। 
 
गौरतलब है कि इस बार शो में जज के बतौर माधुरी दीक्षित और रेमो डिसूजा नजर नहीं आए। उनकी जगह लॉरेन, शाहिद और गणेश हेगड़े ने ली। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi