Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिग बॉस 8 : क्या होगा आज?

हमें फॉलो करें बिग बॉस 8 : क्या होगा आज?
बिग बॉस सीजन 8 के प्रतियोगियों को इस बार शुरुआत से ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सीक्रेट सोसायटी लगातार उनकी परीक्षा ले रही है और फ्लाइट बीबी 08 के यात्री परेशान हो रहे है। शुरुआत में ही दो प्रतियोगियों को अपनी नींद का बलिदान देते हुए पूरी रात जागना पड़ा। उपेन और गौतम ने यह काम किया। 
सुबह होते ही यात्रियों को पता चला कि पानी का सप्लाय बंद कर दिया गया है। उन्हें बताया गया कि यह भी टास्क का हिस्सा है। दो लोगों को लगातार साइकल चलाना होगी। जब तक वे साइकिल चलाएंगे तब तक पानी दिया जाएगा। 
webdunia
दो दिन में ही प्रतियोगियों में दरार देखने को मिली। सुकीर्ति को उपेन की कोई बात बुरी लगी और उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। 
webdunia
जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा सीक्रेट सोसायटी ने प्रतियोगियों को एक और टास्क थमा दिया। इसके मुताबिक दो प्रतियोगियों से चलने-फिरने की आजादी छिन ली गई। डायंड्रा और सुशांत को इस टास्क के लिए चुना गया। दोनों को कीचड़ पोत कर माइकल जैक्सन के पोज में खड़ा कर दिया गया। 
 
सभी टास्क को प्रतियोगियों ने बखूबी पूरा किया है, लेकिन यह शांति किसी तूफान की चेतावनी तो नहीं है। ये आने वाले दिनों में पता चलेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi