Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खुद को सुपरस्टार्स समझ रहे हैं उपेन-करिश्मा!

हमें फॉलो करें खुद को सुपरस्टार्स समझ रहे हैं उपेन-करिश्मा!
बिग बॉस सीजन 8 में साथ रहते हुए एक-दूसरे को दिल दे बैठे उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना इस समय नच बलिए 7 में अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में लगे हुए हैं। अच्‍छा डांस कर रहे हैं। जजेस से अच्छे कमेंट्स और मार्क्स भी मिल रहे हैं। लेकिन उनके साथ भाग ले रहे अन्य प्रतियोगियों का कहना है कि भले ही उपेन फिल्मों में फ्लॉप रहे हों और करिश्मा अपनी कोई पहचान नहीं बना पाई हो, लेकिन दोनों का व्यवहार किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। 
वे शो के नियम लगातार तोड़ रहे हैं। उनका नखरों से भरा व्यवहार सभी को चुभता है। हाल ही में एक यूनिट मेंबर को उपेन ने बिना किसी कारण के जोरदार डांट लगा दी। करिश्मा भी डेली पंचनामा में भाग लेने में कोई रूचि नहीं दिखाती। यही वजह है कि यह जोड़ी अन्य जोड़ियों से लगातार कटती जा रही है। 
 
उपेन और करिश्मा से जुड़े लोग इन बातों को गलत ठहराते हैं। उनके मुताबिक उपेन-करिश्मा बहुत पॉपुलर हैं इसलिए अन्य प्रतियोगी उनसे ईर्ष्या करते हैं और इस तरह की बातें कर रहे हैं। उपेन और करिश्मा किस तरह के इंसान हैं यह बिग बॉस में सभी ने देखा है। भला वे सुपरस्टार वाले नखरे क्यों दिखाएंगे? 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi