Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्यों आलू के खेत में उतरा आजम खान का हेलीकॉप्टर?

हमें फॉलो करें क्यों आलू के खेत में उतरा आजम खान का हेलीकॉप्टर?
, शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 (21:55 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व मंत्री आजम खान आज बाल-बाल बच गए। वे उत्तरप्रदेश के चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के दौरे पर थे। बहराइच के साथ अंबेडकरनगर में जनसभा को संबोधित कर लौट रहे थे तभी अचानक उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई जिसको देख हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करंद गांव के आलू के खेत में करवानी पड़ी। 
यह बात अच्छी रही कि करंद गांव के आलू के खेत में आजम खान के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग समय रहते करवा ली गई वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। जैसे ही जिला प्रशासन के कानों तक यह खबर पहुंची कि आजम खान के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई है वह आलू के खेत में खड़ा है तो अधिकारियों में हडकंप मच गया और आनन-फानन में सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 
webdunia
सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़क मार्ग से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व मंत्री आजम खान को लखनऊ के लिए रवाना कर दिया है। वैसे एक बार हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के कारण चिंतित हो गए थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विजय हजारे ट्रॉफी में धोनी, युवी, रैना और शिखर दिखाएंगे दम