Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सपा-कांग्रेस की जुगलबंदी, अपराध और भ्रष्टाचार का गठबंधन : भाजपा

हमें फॉलो करें सपा-कांग्रेस की जुगलबंदी, अपराध और भ्रष्टाचार का गठबंधन : भाजपा
मथुरा , गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (14:54 IST)
मथुरा। भाजपा ने सपा और कांग्रेस के आपसी जुगलबंदी को अपराध और भ्रष्टाचार का गठबंधन बताते हुए कहा कि जनता दोनों पार्टियो को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।
 
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीश शुक्ला ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपने काम पर भरोसा नहीं था और जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए उन्होंने कांग्रेस से हाथ मिलाया है। इससे उनके काम के दावों की पोल खुल गई है। अब अगर इस जुगलबंदी में बसपा भी शामिल हो जाए तो भी उनकी दाल गलने वाली नहीं है। जनता इन दलों के चरित्र को समझ चुकी है इसलिए ये तीनों साथ आकर भी भाजपा को रोक नहीं पाएंगे। 
 
उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस का अपराध और भ्रष्टाचार का गठबंधन है। सूबे में भाजपा की सरकार बनने पर मुजफ्फरनगर दंगो तथा कैराना से हुए पलायन की दोबारा जांच कराई जाएगी। बसपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनका दलित प्रेम छलावा मात्र है। उन्हें दलित से नहीं, बल्कि दौलत से प्यार है। उनकी बातों का खोखलापन बसपा सरकार में दलितों पर हुए जुल्मों के आकड़ों से पता चलता है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुफ्त सामान देने के वादे के खिलाफ याचिका, चुनाव आयोग से मांगा जवाब