Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लालू का मोदी पर तंज, गोद बच्चा लिया जाता है, बुढ़वा को कौन गोद लेता

हमें फॉलो करें लालू का मोदी पर तंज, गोद बच्चा लिया जाता है, बुढ़वा को कौन गोद लेता
, सोमवार, 6 मार्च 2017 (21:22 IST)
वाराणसी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालूप्रसाद यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों विश्वास करने लायक नहीं हैं। समाजवादी पार्टी (सपा)- कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि मोदी एवं शाह सत्ता के हासिल करने लिए देशभर में झूठ बोलकर लोगों को फिर धोखा देने की फिराक में हैं, लेकिन इस बार उनकी दाल गलने वाली नहीं है।
यादव ने कहा कि आतंकवाद, भ्रष्टाचार और आतंकवाद के सफाये के नाम पर 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद कर गरीब जनता को लाइनों में लगा दिया गया। लाखों लोग बेरोजगार हो गए और उनके सामने अब रोजी-रोटी का संकट आ गया है।
 
उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश की जनता उन्हें समझ नहीं पाई थी और धोखे में भाजपा को जिता दिया था, लेकिन "जुगल-गोड़ी" की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि धोखा खा चुकी जनता उत्तर
प्रदेश में झूठ बोलने वाले दोनों नेताओं को गत बिहार विधानसभा चुनाव की तरह बाहर का रास्ता दिखा देगी।
webdunia
यादव ने मोदी के उस बयान पर भी चुटकी ली, जिसमें उन्होने अपने को उत्तरप्रदेश का गोद लिया हुआ बेटा बताया था। उन्होंने कहा कि गोद बच्चा को लिया जाता है। बुढवा को कौन गोद लेता है। उन्होंने कहा कि अमन-शांति पसंद लोग राज्य में सपा-कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में गोलबंद हो गए हैं।
 
पिछले चरण के चुनाव में बड़ी संख्या में लोगों ने गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट दिया था और आखिरी चरण मेंपहले से अधिक समर्थन की उम्मीद की जा रही है। राजद अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा। अखिलेश यादव एक बार फिर राज्य में मुख्यमंत्री बनेंगे और धर्म एवं जाति के नाम पर समाज में नफरत पैदा करने वालों के मंसूबे पर पानी फिर जाएगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रियो कार्निवाल के शौकीन इन बातों का रखें ध्यान...