Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फूलन देवी के पति कांग्रेस में शामिल

हमें फॉलो करें फूलन देवी के पति कांग्रेस में शामिल
नई दिल्ली , बुधवार, 8 फ़रवरी 2017 (09:34 IST)
नई दिल्ली। बैंडिट क्वीन से सांसद बनीं फूलन देवी के पति उमेद सिंह उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले मंगलवार को कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में उनका स्वागत करते हुए ऑस्कर फर्नांडिस ने कहा कि उनके शामिल होने से उत्तरप्रदेश में पार्टी को फायदा होगा।
 
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मंजूरी मिलने के बाद उमेद सिंह पार्टी में शामिल हुए हैं। हम पार्टी में उनका स्वागत करते हैं। मुझे भरोसा है कि उत्तरप्रदेश में पार्टी को उनसे फायदा होगा।' सिंह बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में आए हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद वह बसपा में शामिल हुए थे। उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में उनका जनाधार है। फूलन देवी वहीं की रहने वाली थीं।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी...