Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साक्षी महाराज के बिगड़े बोल, खत्म हो मुस्लिमों का अल्पसंख्यक दर्जा

हमें फॉलो करें साक्षी महाराज के बिगड़े बोल, खत्म हो मुस्लिमों का अल्पसंख्यक दर्जा

हिमा अग्रवाल

, शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020 (21:09 IST)
लखनऊ। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बागपत में एक बड़ा बयान दिया है कि तत्काल प्रभाव से मुस्लिमों का अल्पसंख्यक दर्जा हो समाप्त होना चाहिए। भारत की जनसंख्या मुसलमानों की वजह से बढ़ गई है। 
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कुल आबादी 20 करोड़ है और हिंदुस्तान में मुस्लिमों की आबादी 32 करोड़ है, जिसकी संख्या 32 करोड़ हो, वो कैसे अल्पसंख्यक हो सकते हैं। जब देश का बंटवारा हुआ था, तब इनकी संख्या 3 करोड़ और आज है 32 करोड़। इनकी बढ़ती आबादी के चलते भारत सरकार को 'हम दो हमारे दो या सबके दो' का कानून लाकर जनसंख्या नियंत्रण पर जोर देना चाहिए।

वहीं, साक्षी महाराज ने भाजपा का गुनगान करते हुए कहा कि आने वाले दो दशकों तक भी भाजपा का कोई तोड़ नहीं है। विश्व में भारत का लोकतंत्र सबसे बड़ा है और भाजपा हिंदुस्तान की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी। हिंदुस्तान में योगी और मोदी का तोड़ किसी के पास नहीं है।

केजरीवाल के यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जैसा हाल केजरीवाल का बनारस में हुआ था, उससे कहीं अधिक बुरा हाल उनकी पार्टी का पूरे प्रदेश में होगा।
 
किसान आंदोलन पर साक्षी महाराज ने कहा कि देश का किसान सीधा-साधा और भोला है, देश की आत्मा है। विपक्ष की जमीन खिसक गई है। इसके चलते वह किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने की कोशिश कर रहा है। साक्षी महाराज ने कहा कि राजनीतिक दल किसानों का दुरुपयोग कर रहे हैं, उन्हें भडका रहे हैं।
 
किसान आंदोलन खत्म करके सरकार से बातचीत करें, जल्दी हल निकल सकेगा। सरकार और किसानों के बीच 6 राउंड की वार्ता हो चुकी है, इस वार्ता में किसान और सरकार कुछ बातों पर सहमत भी हुए है। उन्होंने कहा कि  देश में 70 साल से जो बीमारी चली आ रही थी, उसे खत्म किया जा रहा है।

जिस दिन कृषि बिल आया था, उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सभी सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र में किसानों को समझाकर जागरूक करने की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन कहीं न कहीं सांसद इस काम को सही ढंग से करने में फेल हो गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किसानों के कंधों पर बंदूक रख रहे हैं राहुल गांधी-स्मृति ईरानी