Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP : घर में सो रही महिलाओं को बंधक बनाकर दुष्कर्म, नकदी-जेवरात लूटे

हमें फॉलो करें UP : घर में सो रही महिलाओं को बंधक बनाकर दुष्कर्म, नकदी-जेवरात लूटे
, रविवार, 13 जून 2021 (16:12 IST)
जौनपुर। उत्तरप्रदेश में जौनपुर के केराकत इलाके के रामपुर भौरा गांव में शनिवार की रात असलहाधारी दो बदमाशों ने घर में घुसकर 2 महिलाओं को बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म किया और नकदी व आभूषण लूटकर भाग गए। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां कहा कि रामपुर भौरा गांव में एक युवती का भाई अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई रहता है।

बस्ती से सौ मीटर की दूरी पर बने घर की रखवाली के लिए उसकी छोटी दिव्यांग अविवाहित बहन रहती है। अकेली होने पर‌ रात में वह रिश्ते में भाभी को साथ रहने के लिए अक्सर बुला लेती है। रात दोनों साथ सोई थी। लगभग 12 बजे दो बदमाश घर के पीछे पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर नीचे कमरे में आ गए और असलहे के बल पर दोनों महिलाओं को‌ जगाकर दोनों को कपड़े और रस्सी से बांधकर आंगन में फेंक‌ दिया और घर में लूटपाट शुरू की, इसके बाद दोनों के साथ दुष्कर्म कर भाग गए।

रविवार की सुबह घटना की जानकारी‌ हुई तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। पीड़ितों के अनुसार बदमाशो ने घर की आलमारी में रखा गया सोने का हार, चेन, दो अंगूठी, चार कंगन, चांदी की पैजनी व दो हजार रुपए लूट ले गए।

जाते-जाते बदमाश एक महिला के शरीर से टॉप्स, मंगलसूत्र, पायल भी उतार लिया और जान से मार डालने की धमकी देकर भाग गए। घटना की सूचना पर रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. संजय कुमार क्षेत्राधिकारी केराकत सहित प्रभारी निरीक्षक भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश : मोबाइल फोन नहीं बदलने पर दुकानदार की हत्या, आरोपी गिरफ्तार