Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए वास्तुदोष निवारण हेतु घर में कैसी हो श्रीगणेश की प्रतिमा

हमें फॉलो करें जानिए वास्तुदोष निवारण हेतु घर में कैसी हो श्रीगणेश की प्रतिमा
* जानिए वास्तुदोष निवारण के लिए घर में कैसे स्थापित करें श्रीणेश को...
* श्रीगणेश की आराधना दूर करती  है समस्त वास्तुदोष 
 

 

नियमित गणेशजी की आराधना से वास्तु दोष उत्पन्न होने की संभावना बहुत कम होती है। विघ्नहर्ता की मूर्ति अथवा चित्र में उनके बाएं हाथ की और सूंड घुमी हुई हो इस बात का ध्यान रखना चाहिए। दाएं हाथ की ओर घुमी हुई सूंड वाले गणेशजी हठी होते हैं तथा उनकी साधना-आराधना कठिन होती है। वे देर से भक्तों पर प्रसन्न होते हैं।
 
- घर या कार्यस्थल के किसी भी भाग में वक्रतुण्ड की प्रतिमा अथवा चित्र लगाए जा सकते हैं। किन्तु यह ध्यान अवश्य रखना चाहिए कि किसी भी स्थिति में इनका मुंह दक्षिण दिशा या नैऋत्य कोण में नहीं होना चाहिए।
 
- घर में बैठे हुए गणेशजी तथा कार्यस्थल पर खड़े गणपतिजी का चित्र लगाना चाहिए, किन्तु यह ध्यान रखें कि खड़े गणेशजी के दोनों पैर जमीन का स्पर्श करते हुए हों। इससे कार्य में स्थिरता आने की संभावना रहती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi