Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Video Gallery

Weather Update: भीषण गर्मी से दहशत में दुनिया, Hajj Pilgrims समेत सैकड़ों की Death । Mecca

भारत समेत दुनिया के कई देश भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। एशिया और यूरोप में सैकड़ों लोगों की गर्मी के चलते मौत हो गई। अमेरिका में भी लोग गर्मी से परेशान हैं। इससे पहले अमेरिका के इलिनोइस और नार्थ डकोटा में 1936 में भयंकर गर्मी पड़ी थी। इससे करीब 5000 लोगों की मौत हो गई थी। भारत में बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी झेल रहा है। लू जानलेवा साबित हुई है। लू के कारण एक मार्च से 20 जून के बीच 143 लोगों की मौत हुई और करीब 41 हजार 789 लोग भीषण गर्मी के चलते बीमार हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश सबसे अधिक गर्मी प्रभावित है, जहां 35 मौतें हुई हैं, इसके बाद दिल्ली में 21 और बिहार तथा राजस्थान 17-17 मौतें हुईं। हालांकि यह आंकड़ा और अधिक भी हो सकता है। दूसरी ओर, हज के लिए गए 1000 से ज्यादा जायरीनों की मौत हो गई। इनमें 98 भारतीय हैं। सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पिछले साल हज की पूरी अवधि में भारत के कुल 187 लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि इस साल 1 लाख 75 हजार भारतीय हज के लिए मक्का गए हैं। यूएई के कानून के मुताबिक वहां मरने वालों को वहीं दफनाया जाता है। शव परिजनों को नहीं सौंपे जाते। अंतिम दर्शन भी वही परिजन कर पाते हैं, जो मृतक के साथ होते हैं। हज की अवधि 9 मई से 22 जुलाई तक है। #HajjPilgrimsDeath #saudiarabia #mecca #weatherupdate #delhiweather #weatherforecast #heatwave अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en