एक भी बार नहीं हरा पाया पाकिस्तान ODI World Cup में भारत को, क्या नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वे तोड़ पाएंगे इंडिया की यह स्ट्रीक?
File Photo
1992 ODI World Cup : भारत ने सिडनी में 43 रनों से मैच जीता था जिसमे पाक के Javed Miandad, WK Kiran More की नकल करते दिखाई दिए थे।
File Photo
1996 ODI World Cup : बेंगलुरु में भारत ने 39 रन से मैच जीता था, चोट के कारण मैच से ठीक पहले पीछे हटने पर Wasim Akram को पाकिस्तान में लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था।
File Photo
1999 ODI World Cup : मैनचेस्टर में भारत ने 47 रनों से मैच जीता था, Venkatesh Prasad ने इस मैच में 5 विकेट लिए थे।
File Photo
2003 ODI World Cup : भारत ने यह मैच 6 विकेट से जीता था, Sachin Tendulkar के 98 रन ने भारत के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान कर दिया था।
File Photo
2011 ODI World Cup : भारत ने मोहाली में 29 रनों से यह मैच जीता था, 85 रन बनाने वाले Sachin Tendulkar प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।
File Photo
2015 ODI World Cup :भारत ने 76 रनों से यह मैच जीता था, विराट ने पाक के खिलाफ बेहतरीन शतक ठोका था। (107)
File Photo
2019 ODI World Cup : भारत ने 89 रनों (DLS Method) से यह मैच जीता था, रोहित शर्मा ने पाक के खिलाफ 140 रन बनाए थे।
File Photo
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 14 अक्टूबर को Narendra Modi Stadium में INDvsPAK मैच का हीरो कौन होगा