70's के Most Handsome Man थे धर्मेंद्र, देखें जवानी के अनदेखे फोटो
60 के दशक के सुपरस्टार धर्मेंद्र अपने समय से सबसे हैंडसम हीरो में से एक थे। हिंदी फिल्म इतिहास के सबसे खूबसूरत हीरो में से धर्मेंद्र एक माने जाते हैं।
social media
उनकी सेहत और चेहरे की चमक देख महान अभिनेता दिलीप कुमार ने एक बार कहा था कि वे अगले जन्म में धर्मेंद्र जैसी शख्सियत पाना चाहते हैं।
मशहूर टाइम्स मैगजीन ने 70 के दशक में धर्मेंद्र को दुनिया के दस खूबसूरत पुरुषों की लिस्ट में जगह दी थी।
धर्मेंद्र ने पंजाब के एक छोटे से गांव से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। हालांकि इसके लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा था।
धर्मेंद्र को पहला ब्रेक साल 1969 में रिलीज फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से मिला था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है। उनकी पहली शादी प्रकाश कौर संग तब हुई जब वो 19 साल के थे। प्रकाश से उनके 4 बच्चे सनी, बॉबी, अजिता और विजेता देओल है।
1980 में धर्मेंद्र ने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी संग दूसरी शादी रचाई थी। हेमा संग शादी करने के लिए धर्मेंद्र ने धर्म परिवर्तन किया और इस्लाम अपनाया। हेमा के धर्मेंद्र की दो बेटियां ईशा और आहना देओल हैं।
89 साल की उम्र में धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय थे। हालांकि बीते कुछ समय से उनका स्वास्थ खराब चल रहा था। 24 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली।