रेखा को हमेशा अपने जीवन में सच्चे प्यार की तलाश रही, जो अभी भी खत्म नहीं हुई।

रेखा की जिंदगी में कई पुरुष आए, लेकिन कुछ समय बाद राहें अलग हो गईं।

नवीन निश्चल

रेखा अपनी पहली फिल्म 'सावन भादो' के हीरो नवीन निश्चल के प्रति आकर्षित हुईं, लेकिन नवीन की रूचि नहीं थी। शूटिंग खत्म होते ही दीवानगी भी खत्म हो गई।

विनोद मेहरा

विनोद मेहरा और रेखा के रोमांस के भी खूब चर्चे हुए। दोनों के अलगाव की वजह विनोद की मां को बताया जाता है जिन्हें रेखा पसंद नहीं थी।

किरण कुमार

विनोद से ब्रेक अप का झटका रेखा को लगा और ऐसे समय किरण कुमार ने उन्हें अपना कंधा दिया, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला।

संजय दत्त

रेखा और संजय दत्त के नजदीकियों और शादी के चर्चे भी हुए, लेकिन कहने वाले कहते हैं कि इन बातों में दम नहीं था।

अमिताभ बच्चन

रेखा ने अमिताभ को दिल से चाहा। शादीशुदा अमिताभ भी आकर्षित हो गए। 'कुली' फिल्म के सेट पर अमिताभ का एक्सीडेंट हुआ और इस घटना के बाद अमिताभ ने रेखा से नाता तोड़ लिया।

मुकेश अग्रवाल

1990 में रेखा ने मुकेश अग्रवाल से शादी कर सभी को चौंका दिया। कुछ महीने बाद मुकेश ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद रेखा हिल गई और फिर किसी के साथ उनका नाम नहीं जुड़ा।

रेखा के बारे में 10 रोचक जानकारियां

Follow Us on :-