भारत के इन 7 शहरों में नॉनवेज है बैन

क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां नॉनवेज खाना या बेचना सख्त मना है। आइए जानते हैं भारत के उन 7 शहरों के बारे में जहां नॉनवेज फूड बैन है...

social media

भारत में कई शहर ऐसे हैं, जहां धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कारणों से नॉनवेज बैन है।

अगर आप भी इन पवित्र स्थलों की यात्रा करने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि यहां मांसाहारी भोजन उपलब्ध नहीं होगा।

हरिद्वार, उत्तराखंड : गंगा नदी के किनारे बसा हरिद्वार हिंदू धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल है। इसलिए यहां नॉनवेज और शराब दोनों पर प्रतिबंध है।

अयोध्या : श्री राम जन्मभूमि में नॉनवेज खाने और ले जाने पर बैन है। इस धार्मिक स्थल पर मांसाहारी भोजन को अपवित्र माना जाता है।

पुष्कर, राजस्थान : यह शहर हिंदू धर्म का प्रमुख धार्मिक स्थल है और यहां एकमात्र ब्रह्मा मंदिर स्थित है

पुष्कर जी का बाजार शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। यहां मांस बेचना और खाना दोनों ही वर्जित है।

वृंदावन, उत्तर प्रदेश : भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन में नॉनवेज पूरी तरह बैन है।

यहां केवल शुद्ध शाकाहारी भोजन ही मिलता है। इस धार्मिक स्थल पर मांसाहारी भोजन को अपवित्र माना जाता है।

तिरुपति, आंध्र प्रदेश : यहां श्री वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुपति बालाजी मंदिर, श्री पद्मावती समोवर मंदिर और श्री कमलेश्वर स्वामी मंदिर सहित कई दर्शनीय स्थल स्थित हैं।

यह शहर भी धार्मिक दृष्टि से पवित्र माना जाता है और यहां मांसाहार पूरी तरह प्रतिबंधित है।

शिर्डी, महाराष्ट्र : साईं बाबा की पवित्र नगरी शिर्डी में नॉनवेज पर रोक है। यहां आने वाले भक्त केवल शुद्ध शाकाहारी भोजन ही ग्रहण कर सकते हैं।

ऋषिकेश, उत्तराखंड : यह शहर योग की राजधानी कहलाता है और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण है।

यहां मांसाहारी भोजन और शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है। ऋषिकेश में आने वाले टूरिस्ट भी केवल शाकाहारी भोजन ही कर सकते हैं।

1929 के बाद इस देश में नहीं जन्मा 1 भी बच्चा

Follow Us on :-