इस नदी में हाथ डालने से पहले 4 बार सोचता है आदमी

दुनिया में एक ऐसी नदी भी है जिसका पानी 100°C तक गर्म हो सकता है। कहते हैं इस नदी में गिरने वाले जीव तक जिंदा नहीं बचते। आइए जानें इसके बारे में...

social media

आमतौर पर आपने नदियों को हमेशा ठंडे और शीतल पानी में बहते देखा होगा।

लेकिन क्या आपने कभी ऐसी नदी के बारे में सुना है जिसका पानी हर मौसम में गर्म रहता है?

बॉयलिंग रिवर के नाम से मशहूर, इस रहस्यमयी नदी की सच्चाई जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

इस नदी का तापमान इतना ज्यादा होता है कि कोई भी व्यक्ति इसमें हाथ डालने से पहले सोचने पर मजबूर हो जाए।

साउथ अमेरिका के पेरू में मौजूद ये नदी, 24 घंटे उबलती रहती है।

पेरू के घने जंगलों में स्थित इस नदी को देखने के लिए दुनियाभर से वैज्ञानिक और पर्यटक आते हैं।

एक पॉइंट तक ये नदी करीब 80 फीट तक चौड़ी हो जाती है तो एक जगह इसकी गहराई 16 फीट तक है।

7 किलोमीटर लंबी यह नदी, पेरू के अमेजन जंगल में शनाय-तिम्पिश्का नदी के नाम से होकर बहती है, जिसका पानी उबलता रहता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, इस नदी के नीचे जियोथर्मल एक्टिविटी होती है, जिससे पानी हमेशा गर्म बना रहता है।

आसपास रहने वाले लोगों का मानना है कि यह नदी किसी दैवीय शक्ति का चमत्कार है। वे इसे एक पवित्र नदी मानते हैं और इसकी पूजा करते हैं।

बासी होने पर अमृत बन जाती हैं ये 4 चीजें

Follow Us on :-