बाजार का नकली पनीर कैसे पहचानें?

पनीर (Paneer) भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में बिकने वाला सारा पनीर असली नहीं होता?

Freepik

नकली पनीर अक्सर सिंथेटिक दूध या स्टार्च से बनाया जाता है,

इसे खाने से पेट दर्द, फूड पॉइजनिंग और लम्बे समय में गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

लेकिन घर पर ही कुछ आसान तरीकों से आप पता लगा सकते हैं कि आपका पनीर असली है या नकली।

सबसे सरल उपाय है पनीर के टुकड़े गर्म पानी में डालें। अगर पनीर टूटकर बिखर जाए, तो यह नकली हो सकता है।

दूसरा तरीका है पनीर के छोटे टुकड़े पर आयोडीन की बूंद डालें। अगर रंग नीला हो जाए तो उसमें स्टार्च मिला है।

असली पनीर में दूध की हल्की खुशबू होती है, जबकि नकली में केमिकल या प्लास्टिक जैसी गंध आ सकती है।

पनीर को पकाने पर अगर वह रबर जैसा सख्त हो जाए, तो यह नकली है।

टेक्सचर से भी पता कर सकते हैं।

असली पनीर नरम और हल्का दानेदार होता है, जबकि नकली पनीर ज्यादा स्मूद और सख्त लगता है।

पनीर को फ्रीज करने के बाद अगर रंग या स्वाद बदल जाए, तो यह असली नहीं है।

High Heels पहनने से क्या होता है?

Follow Us on :-