उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों को कमजोर होने से बचा सकते हैं। चलिए, आपको बताएं हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के टिप्स -

कैल्शियम से भरपूर आहार का सेवन करें। जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, साबुत अनाज आदि।

विटामिन सी युक्त चीजों का सेवन अधिक करें, ये हड्डियों का निर्माण करने वाली कोशिकाओं को बढ़ाती है।

डाइटिंग से परहेज करें क्योंकि कम कैलोरी से मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है, जो हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है।

जो लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, उनकी हड्डियां मजबूत रहती है।

विटामिन डी के लिए रोज कुछ देर धूप में बैठें। इसके अलावा मछली, अंडे, दूध, सोया मिल्क, टोफू, बादाम, अंकुरित अनाज आदि का सेवन करें।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन का भी पर्याप्त मात्रा में सेवन करना जरूरी है, क्योंकि हड्डियां 50% प्रोटीन से बनी होती हैं।

गहरी नींद में होते हैं तभी ग्रोथ हार्मोन का स्राव होता है। इससे हड्डियों का विकास होता है। इसलिए पर्याप्त और गहरी नींद जरूरी है।

नोट : चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

क्या Heart Attack में लाल मिर्च का घोल करता है असर?

Follow Us on :-