भारत में है दुनिया का 5वां सबसे खूबसूरत शहर

2025 की ट्रैवल एंड लीजर ग्लोबल सिटी रैंकिंग में भारत के जयपुर को दुनिया का 5वां सबसे बेस्ट शहर चुना गया है। आइए जानें जयपुर शहर से जुडी खास बातें...

Freepik/socialmedia

खूबसूरत पर्यटन स्थलों की लिस्ट में जयपुर दुनिया में पांचवें स्थान पर है।

यानी दुनिया के सबसे आकर्षक टूरिस्ट प्लेसेस में जयपुर से ऊपर केवल चार शहर हैं।

सर्वे में जयपुर के महल, उनकी नक्काशी, होटल, ऐतिहासिक इमारतें, हस्तशिल्प,

सांस्कृतिक विरासत और त्योहारों पर होने वाले बड़े आयोजनों की वजह से जयपुर को हाई स्कोर मिला।

हर साल लाखों विदेशी टूरिस्ट जयपुर की खूबसूरती, संस्कृति और रॉयल एक्सपीरियंस के लिए आते हैं।

जयपुर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां शहर की सीमा के भीतर तीन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं।

पिंक सिटी के नाम से मशहूर, जयपुर, आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस, जल महल और जंतर मंतर के लिए मशहूर है।

राजस्थान का कोई न कोई शहर अक्सर इस सूची में आता है, जो राज्य के पर्यटन आकर्षण को दर्शाता है।

इन देशों में मिलती है सबसे सस्ती एल्कोहॉल

Follow Us on :-