एक मुट्ठी किशमिश रखेंगी फिट, खूब आएगी नींद

आइए, आपको बताएं किशमिश खाने से मिलने वाले अनमोल लाभ-

webdunia

- आयरन की मात्रा से भरपूर किशमिश महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है।

- अत्यधिक मात्रा में फाइबर से भरपूर किशमिश, कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं का समाधान भी है।

- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर इसका सेवन कैंसर से बचाता है। यह फ्री-रेडिकल से बचाकर कैंसर की कोशिकाओं की वृद्धि को रोकता है।

- इसमें मौजूद विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, ए-कैरोटीनॉइड और एंटीऑक्सीडेंट आंखों की मांसपेशियों को कमजोर होने से बचाते हैं।

- इसमें प्राकृतिक शर्करा भरपूर मात्रा में पाई जाती है जो शरीर में ऊर्जा का संचार करने के साथ ही वजन बढ़ता है।

- किशमिश के सेवन से नींद खूब अच्छी आती है।

- इसका ही एक प्रकार है मुनक्का। भूख न लगने पर फायदेमंद है। इसे भूनकर उसमें काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर खाएं।

- इसके नियमित सेवन से बच्चों का दिमाग तेज होता है क्योंकि इसमें बोरान होता है जो दिमाग के लिए फायदेमंद है।

एक मुट्ठी बादाम के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Follow Us on :-