क्या होती है सुनामी, क्यों है सबसे खतरनाक?

क्या आप जानते हैं कि सुनामी होती कैसे है और क्यों इसे दुनिया की सबसे खतरनाक प्राकृतिक आपदाओं में गिना जाता है?

Freepik

रूस के तट पर 8.8 तीव्रता का भूकंप, जापान से अमेरिका-मेक्सिको तक सुनामी अलर्ट ने सभी को डरा दिया है।

क्या आप जानते हैं कि ये सुनामी कहीं भी उठे, लेकिन कितना बड़ा और भारी नुकसान पहुंचा सकती है?

सुनामी (Tsunami) एक जापानी शब्द है जिसका अर्थ है "बंदरगाह पर उठने वाली लहरें"।

ये लहरें समुद्र के अंदर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट या भूस्खलन की वजह से उठती हैं।

दरअसल जब समुद्र के नीचे तेज भूकंप आता है, तो उसकी ऊर्जा पानी में फैल जाती है।

इससे समुद्र की सतह ऊपर-नीचे होती है और बड़ी मात्रा में पानी हिलता है, जो विशाल लहरों में बदलकर सुनामी बनाता है।

इसकी सबसे बड़ी खतरनाक बात यह है कि ये अचानक आती हैं और बचने का समय नहीं मिलता।

इसका पहला संकेत समुद्र का पीछे हटना हो सकता है, क्योंकि उसके बाद ही सुनामी की बड़ी लहरें आती हैं।

प्रशांत महासागर विशेष रूप से भूकंप और इसलिए सुनामी के प्रति संवेदनशील है।

दूध गर्म या ठंडा, कैसा पीना चाहिए?

Follow Us on :-