24 महीने में पकता है ये फल, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा फल भी है, जिसे पूरी तरह पकने में 2 साल लग जाते हैं? आज हम आपको ऐसे ही एक फल के बारे में बताएंगे...

जब तक आम, केला, और अंगूर के कई सीजन खत्म हो जाते हैं, तब तक यह फल धीरे-धीरे पकता रहता है।

हम बात कर रहे हैं अनानास यानि पाइनएप्पल की।

आइए जानते हैं कि अनानास को पकने में इतना समय क्यों लगता है और इससे जुड़ी रोचक बातें जो आप नहीं जानते होंगे...

अनानास को पूरी तरह पकने और खाने योग्य बनने में 18 से 24 महीने (लगभग 2 साल) का समय लगता है।

यह फल सिर्फ एक बार ही फल देता है, और इसके बाद नया पौधा लगाना पड़ता है।

अनानास मुख्य रूप से गर्म जलवायु वाले क्षेत्रों में उगाया जाता है।

इसकी खेती सबसे ज्यादा दक्षिणी अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशिया में होती है।

ब्राजील, कोलंबिया, थाईलैंड, कोस्टा रिका, ग्वाटेमाला, चीन, मेक्सिको, फिलीपींस, फिजी और हवाई जैसे देशों में अनानास की खेती बड़े पैमाने पर होती है।

वहीं भारत के पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय में भी अनानास की खेती होती है।

कई लोग अनानास खाने से डरते भी हैं क्यूंकि उनका कहना है कि इसे खाने के बाद जीभ में अजीब तरह की झनझनाहट होती है।

हालांकि अनानास को ताजगी भरे स्वाद, विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण दुनिया भर में पसंद किया जाता है।

सूखे बेर खाने के 7 नुकसान

Follow Us on :-