कौन सा अमरूद ज्यादा फायदेमंद होता है सफेद या लाल?
जानिए किस अमरूद से सेहत को मिलता है कौन-सा लाभ
सफेद और लाल अमरूद दोनों ही पोषक फलों में गिने जाते हैं। लेकिन सेहत के लिए दोनों में थोड़ा हल्का अंतर होता है।
सफेद अमरूद में विटामिन C की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है। यह विटामिन C आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
सफेद अमरूद में मौजूद विटामिन C यह त्वचा को निखारने में भी मदद करता है।
वहीं, लाल अमरूद में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इनमें मुख्य रूप से लाइकोपीन शामिल होता है।
लाइकोपीन दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण है।
यदि आपकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, तो सफेद अमरूद लें। सर्दी-जुकाम की समस्या में यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
दिल का रोग या रक्तचाप की समस्या में लाल अमरूद चुनें। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव के लिए भी लाल अमरूद बेहतर है।
वैसे लाल और सफेद, दोनों अमरूदों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन सुधारता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।
lifestyle
मोबाइल और स्क्रीन से ब्रेक क्यों है मेंटल हेल्थ के लिए ज़रूरी
Follow Us on :-
मोबाइल और स्क्रीन से ब्रेक क्यों है मेंटल हेल्थ के लिए ज़रूरी