जीका वायरस को लेकर इस समय खौफ है; जानिए कैसे फैलता है यह वायरस, क्या है इसके लक्षण-

जीका वायरस एडीज मच्छरों की नई प्रजातियों से फैलने वाली एक खतरनाक बीमारी है। यह नई प्रजाति एडीज एल्बोपिक्टस और एडीज इजिप्टी है।

एडीज मच्छर आमतौर से दिन के समय, खास कर सुबह और शाम में काटने के लिए जाना जाता है।

जीका वायरस यौन संबंध के द्वारा भी फैल सकता है और यह पहले से संक्रमित व्यक्ति के द्वारा भी फैल सकता है।

जीका के लक्षण बुखार, स्किन पर चकत्ते और जोड़ में दर्द समेत डेंगू के समान होते हैं।

कुछ में बुखार, मांसपेशी और जोड़ों का दर्द, सिर दर्द, बेचैनी, फुंसी और कन्जंक्टिवाइटिस की समस्या दिख सकती है।

वर्तमान में जीका वायरस संक्रमण का इलाज या रोकथाम करने के लिए कोई वैक्सीन नहीं है।

जीका वायरस से बचाव का एकमात्र तरीका है मच्छरों से बचना और अनजान लोगों से दूर रहना।

किस Dry Fruit में होती है कितनी कैलोरी?

Follow Us on :-