अधिक मास में दान का बहुत महत्व है। राशि अनुसार करेंगे दान तो ग्रह दोष होंगे दूर-
मेष- मालपुआ, घी, चांदी, लाल वस्त्र, केला, अनार, तांबा, मूंगा और गेहूं का दान कर सकते हैं।
वृषभ- सफेद वस्त्र, चांदी, सोना, मालपुआ, मावा, शकर, चावल, केला, मोती आदि दान करें।
मिथुन- पन्ना, मूंग दाल, तेल, कांसा, केला, सिंदूर और साड़ी का दान करना शुभ रहेगा।
कर्क- मोती, चांदी, मटका, तेल, सफेद वस्त्र, गाय, मालपुआ, मावा, दूध, चावल आदि दान करें।
सिंह- लाल वस्त्र, तांबा, पीतल, सोना, चांदी, गेहूं, मसूर दाल, माणिक्य रत्न, धार्मिक पुस्तकें और अनार का दान करें।
कन्या- हरी मूंग दाल, सोना, केले का दान करें. इसके साथ ही गाय को हरी घास खिलाएं।
तुला- सफेद वस्त्र, मालपुआ, मावा, चीनी या मिश्री, चावल और केले का दान कर सकते हैं।
वृश्चिक- लाल वस्त्र, मौसमी फल, अनार, तांबा, मूंगा और गेहूं का दान करना उत्तम रहेगा।
धनु- पीले कपड़े, चने की दाल, लकड़ी का सामान, घी, तिल, अनाज और दूध आदि का दान कर सकते हैं।
मकर- मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. ऐसे में आप इस दिन तेल, औषधि, नीले कपड़े का दान करें।
कुंभ- तेल, औषधि, नीले कपड़े, औजार, लोहा, मौसमी फल का आदि का दान कर सकते हैं।
मीन- पीले वस्त्र, चने की दाल, घी, दूध और दूध से बनी मिठाइयां दान कर सकते हैं।
religion
सावन में करें शिवजी को 7 तरीके से प्रसन्न
Follow Us on :-
सावन में करें शिवजी को 7 तरीके से प्रसन्न