कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर करें 7 कार्य

कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन 7 कार्य करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है-

webdunia

स्नान-

इस दिन पवित्र नदी में स्नान करें। स्नान करने के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं। स्नान से पापों का नाश होता है।

webdunia

दीपदान-

स्नान के बाद नदी के तट पर दीपदान करें। दीपदान से अकाल मौत नहीं होती और जातक दीर्घायु बनता है।

webdunia

तुलसी-शालिग्राम पूजा-

इस दिन तुलसी की पूजा करने से विष्णु जी और विष्णु की पूजा करने से लक्ष्मी माता प्रसन्न रहती हैं।

webdunia

कथा-

सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण करें। सभी तरह की सुख और समृद्धि मिलती है।

webdunia

शिव पूजा-

इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।

webdunia

हनुमान पूजा-

इस दिन हनुमान के सामने घी का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। सभी तरह के संकट मिट जाते हैं।

webdunia

छः कृतिकाओं की पूजा-

इस दिन चंद्रोदय पर शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूया और क्षमा इन छ कृतिकाओं का पूजन करते हैं।

webdunia

देव उठनी एकादशी के 7 महा उपाय

Follow Us on :-