प्रतिपदा तिथि 25 अक्टूबर को शाम 04:18 से प्रारंभ होकर 26 अक्टूबर दोपहर 02:42 तक रहेगी।

उदया तिथि के मान से 26 अक्टूबर को ही गोवर्धन पूजा की जाएगी और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा।

गोवर्धन पूजा का प्रातः काल मुहूर्त : 06 बजकर 29 मिनट से 08 बजकर 43 तक रहेगा।

विजय मुहूर्त : दोपहर 02 बजकर 18 मिनट से 03 बजकर 04 मिनट तक रहेगा।

गोधूलि मुहूर्त : शाम 05 बजकर 41 मिनट से 06 बजकर 07 मिनट तक।

गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से गोवर्धन बनाकर उसे फूलों से सजाकर उसकी पूजा की जाती है। इसी दिन गाय-बैल की पूजा भी की जाती है।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव मनाते हैं जिसमें श्रीकृष्ण को सभी प्रकार के भोग अर्पित किए जाते हैं।

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

भाई दूज पर करते हैं ये 7 कार्य

Follow Us on :-