घर के आसपास नहीं होना चाहिए ये 10 पेड़-पौधे

यदि आपके घर के आसपास इन 10 में से कोई भी एक पेड़ या पौधा है तो जीवन में कई तरह की परेशानियां खड़ी होंगी-

webdunia

बबूल का पेड़ या कांटेदार पेड़ घर के आसपास हो तो आपसी शत्रुता और रोग को जन्म देता है।

चीड़ या आंकड़े का पेड़ जिसमें से दूध या गोंद निकलता हो वह धन हानि करता है।

इमली का पेड़ कई तरह के रोग उत्पन्न कर सकता है। पाकड़, गूलर, आम, बहेड़ा भी घर के समीप निंदित कहे गए हैं।

कदम्ब, केला और नींबू जिसके घर में उत्पन्न होता है, उस घर का मालिक कभी विकास नहीं करता। इन्हें उचित दिशा में लगाते हैं।

पूर्व में लगे फलदार वृक्ष से संतति की हानि होती है या इससे संतान को कष्ट होता है।

घर के द्वार के सामने लगा कोई सा भी वृक्ष हो वह सभी तरह की तरक्की रोक देता है।

पीपल घर के एकदम नजदीक है तो यह नुकसान देगा। घर पर इसकी छाया नहीं पड़ना चाहिए।

घर के आसपास यदि कपास का पौधा लगा है तो यह दरिद्रता और दुर्भाग्य को जन्म देता।

मेहंदी की बेल को घर के आसपास लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर की शांति भंग होती है।

ऐसे बोनसाई पेड़ जिन्हें बढ़ने से रोक दिया जाता है और फिर उन्हें घर और गार्डन में लगाते हैं, लेकिन यह नकारात्मकता फैलाते हैं।

रंगपंचमी को करते हैं ये 10 कार्य

Follow Us on :-