Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

#webviral 'पुलिस दीदी' में मिला गरीब बच्चियों को दोस्त

हमें फॉलो करें #webviral 'पुलिस दीदी' में मिला गरीब बच्चियों को दोस्त
मुंबई पुलिस का प्रोजेक्ट दीदी महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को कम करने की दिशा में अनूठी पहल है। इस प्रोजेक्ट के तहत महिला पुलिस अधिकारी गरीब तबके की महिलाओं और बच्चियों के साथ दोस्ताना व्यवहार कर घुलमिल जाती हैं। यह प्रोजेक्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 


 
 
असिस्टेंट अर्चना पाटिल को इन दिनों चेंबुर इलाके में रहने वाली गरीब तबके की महिलाएं 'दीदी' कहकर बुलाती हैं। इससे पहले उनकी पुलिस से बात करने की हिम्मत नहीं होती थी। इन दिनों मुंबई पुलिस के एक खास प्रोजेक्ट के चलते वह 'दीदी' से खुलकर बात करने लगी हैं। पाटिल की तरह करीब 1,000 पुलिस दीदी अब इन महिलाओं की मदद के लिए उपलब्ध हैं। 
 
इन  महिलाओं से घुलमिल चुकी 'दीदी' उनसे कई अपराधों की जानकारी लेती हैं। ऐसे अपराध जो अब तक दबे रहे या जिनकी रिपोर्ट अक्सर नहीं की जाती। यह महिलाओं को न्याय दिलाने की अनूठी योजना है। 
 
photo courtsey : social media 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हाईकोर्ट से गृह मंत्रालय बोला, भारत में अब भी हो रहे हैं बाल विवाह