Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कौन रोकेगा प्रतिबंधित पाउच व पॉलीथीन की बिक्री?

हमें फॉलो करें कौन रोकेगा प्रतिबंधित पाउच व पॉलीथीन की बिक्री?
इंदौर , सोमवार, 9 अप्रैल 2012 (12:47 IST)
तम्बाकू पाउच की ब्रिक्री पर रोक सरकार द्वारा 1 अप्रैल से लगाकर सख्ती से लागू कराने की कसरत जारी है। शासन ने प्रदेश में सभी तम्बाकू पाउच निर्माता कंपनियों के लाइसेंस भी निरस्त करने के आदेश जारी कर अपने मजबूत इरादे जाहिर किए हैं। क्या यह आदेश सख्ती से लागू हो पाएगा? क्योंकि शासन के ही दो आदेश अधिकारी भूल गए हैं- पॉलीथिन लेयर पाउच की बिक्री पर प्रतिबंध और 20 माईक्रॉन तक की पतली पॉलीथिन थैलियों के इस्तेमाल पर रोक। शहर में पॉलीथिन लेयर पाउच की बिक्री तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन पन्निायों (थैलियों) का इस्तेमाल बैखौफ हो रहा है।


उल्लेखनीय है कि शासन के खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग ने हाल ही में एक आदेश जारी कर प्रदेश में तम्बाकूयुक्त गुटखा पाउच की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। बेचने पर आजीवन कारावास तक की सजा के प्रावधान वाले इस नियम का क्रियान्वयन कैसे होगा यह तो समय ही बताएगा, फिलहाल दो कानूनों के क्रियान्वयन के लिए सरकारी अमले के लचर रवैए के चलते इनका उल्लंघन जारी है।


धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रही अमानक पॉलीथिन

सरकार ने दो वर्ष पहले मप्र जैव अपशिष्ट नियंत्रण मानक अधिनियम के तहत अमानक यानी 20 माईक्रॉन तक की पॉलीथिन के उपयोग व बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसमें केंद्रीय पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है। नियम का उल्लंघन करने पर 5 साल की सजा व 1 लाख रु. तक का जुर्माना या दोनों सजाएँ एक साथ हो सकती हैं। राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण विभाग को इसके निर्माण, प्रशासन व नगर निगम को इसकी बिक्री व उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। दोनों विभागों के लचर रवैए के कारण पड़ोसी राज्यों से लाई जा रही पतली पन्निायाँ खुलेआम बिक रही हैं। शहर की दुकानों, फल-सब्जी व अन्य सामग्री बेचने वाले ठेलों आदि पर इनका जमकर इस्तेमाल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक अभी भी कचरे में 6 से 7 टन पतली पॉलीथिन होती है।


पॉलीथिन कोटेड पाउच की भरमार

पिछले वर्ष सरकार ने एक और प्रतिबंध लगाया था। इसके तहत मल्टी व पॉलीथिन लेयर पाउच की बिक्री को प्रतिबंधित किया गया था। इनमें खासकर तम्बाकूयुक्त व सादे गुटखे के पाउच की बिक्री को प्रतिबंधित किया गया था। नगर निगम को कार्रवाई के लिए कहा गया था। एक-दो बार कार्रवाई के बाद मामले को ठंडे बस्ते डाल दिया गया। वर्तमान में पान की दुकानों पर इस तरह के पाउच की लड़िया टँगी नजर आती हैं। कुछ गुटखा निर्माताओं ने चतुराई कर पेपर पाउच को पॉलीथिन कोटेड कर बेचना प्रारंभ कर दिया है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi