Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जम्मू में बर्ड हिट...इंदौर में यात्री हुए परेशान

हमें फॉलो करें जम्मू में बर्ड हिट...इंदौर में यात्री हुए परेशान
इंदौर , सोमवार, 9 अप्रैल 2012 (12:50 IST)
जम्मू से दिल्ली होकर इंदौर आने वाले एयरइंडिया के विमान से बर्ड हिट होने के बाद विमान को जम्मू में ही रोकना पड़ा। बाद में एयरइंडिया ने दूसरे विमान का इंतजाम किया जो देर रात इंदौर पहुँचेगा। उधर उड़ान में देरी से इंदौर विमानतल पर यात्री परेशान होते रहे।


एयरइंडिया के अधिकृत सूत्रों के अनुसार उड़ान संख्या आआई 634 जम्मू से दिल्ली-भोपाल होते हुए रात साढ़े आठ बजे इंदौर पहुँचता है। रात 9 बजे यह विमान मुंबई के लिए उड़ान भरता है। रविवार को इस विमान से जम्मू में पक्षी टकरा गया। इससे विमान में तकनीकी खराबी आ गई और तकनीशियनों ने इसे आगे की उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी। विमान के जम्मू में ही रुक जाने से दिल्ली और भोपाल से इंदौर आने वाले यात्री परेशान होते रहे वहीं इंदौर में भी मुंबई जाने वाले यात्री विमान का इंतजार करते रहे। बाद में एयरइंडिया ने दूसरे विमान का इंतजाम किया जो रविवार देर रात इंदौर पहुँचकर मुबंई के लिए रवाना होगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi