Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हितों की सुरक्षा के लिए संगठित होना जरूरी

हमें फॉलो करें हितों की सुरक्षा के लिए संगठित होना जरूरी
झाबुआ , शनिवार, 7 अप्रैल 2012 (22:50 IST)
संगठन में ही शक्ति है। संगठित होकर कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा की जा सकती है।


यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने कही। वे यहाँ मप्र कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों के शपथ विधि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं। विशेष अतिथि के रूप में मौजूद विधायक जेवियर मेडा ने युवाओं से आव्हान करते हुए संघर्ष को आवश्यक बताया तथा कर्मचारी की समस्याओं को विधानसभा में उठाने तथा हल करने का आश्वासन दिया।


पदाधिकारियों को पेंशनर्स संघ अध्यक्ष भेरूसिंह राठौर ने शपथ दिलाते हुए कर्मचारियों के हितों में कार्य करने की बात कही। पेटलावद जनपद अध्यक्ष हीरालाल डाबी व जिला कांग्रेस महामंत्री जामसिंह डामोर ने सभी को बधाई दी। कार्यक्रम को प्रांतीय सचिव मधुसुदन दवे ने भी संबोधित किया। नवगठित संघ अध्यक्ष भेरूसिंह सोलंकी ने विगत 8 वर्षों से कर्मचारियों को अपनी माँगों से वंचित रखने, अनुकंपा नियुक्ति जैसे मुददों पर चर्चा की।


इस अवसर पर मप्र शिक्षक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेरसिंह कनेश, सचिव सुशिम जायसवाल, मप्र शिक्षक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र डेनियल, मप्र लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष आरडी बैरागी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन जयेंद्र बैरागी ने किया। आभार प्रदीप भालेराव ने माना।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi