Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रंगों से प्रभावित होती है आपकी सोच

रंगों से गहरा नाता है आपका

हमें फॉलो करें रंगों से प्रभावित होती है आपकी सोच

गायत्री शर्मा

Gayarti Sharma
WD
रंग आपके व्यक्तित्व का परिचायक होते हैं। आपकी पसंद-नापसंद कही न कही आपकी सोच को भी प्रभावित करती है। जैसे यदि आपकी पसंद सफेद रंग है तो आपका स्वभाव सरल व सादगी पसंद होगा। इसी तरह लाल रंग को पसंद करने वाले लोग प्रेमी प्रवृत्ति के तो सुनहरे रंग पसंद करने वाले लोग आदर्शवादी होते हैं।

इस प्रकार अलग-अलग रंग अलग-अलग प्रवृत्ति को पसंद करने वाले लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। आइए जानते हैं कि रंगों से आपकी प्रवृत्ति किस तरह प्रभावित होती है -

ये रंग है प्यार का :
लाल रंग को पसंद करने वाले लोग प्रेमी प्रवृत्ति के होते है। ये लोग हर चीज में प्यार ढूँढ़ने की कोशिश करते हैं तथा इन पर हमेशा कुछ नया करने का जुनून सवार रहता है। इसी के साथ ही लाल रंग ऊर्जा व जोश का प्रतीक होता है। इस रंग को पसंद करने वाले लोग ऊर्जावान होते हैं। ऐसे लोग पीठ पीछे बात करने की बजाय मुँह पर हर बात कहने में यकीन करते हैं।

ये रंग है खुशियों का :
गुलाबी रंग को पसंद करने वाले लोग रोमांटिक प्रवृत्ति के होते है। ये लोग हर चीज में खुशी तलाशते हैं। इनके अच्छे कार्यों के कारण इन्हें हमेशा दूसरों से सराहना मिलती है। ऐसी प्रवृत्ति के लोगों में दयाभावना की प्रधानता रहती है।

ये रंग है सादगी का :
सफेद रंग को पसंद करने वाले लोग शांत व सरल स्वभाव के होते हैं। इस रंग को पसंद करने वाले लोग सादगी, सफाई व एकांत को पसंद करने वाले लोग होते हैं।

ये रंग है मस्ती का :
नारंगी रंग को पसंद करने वाले लोग मौज-मस्ती पसंद करने वाले होते हैं। इन्हें चुप बैठना अच्छा नहीं लगता है। ये खुद भी हँसते है और दूसरों को भी हँसाते हैं। स्वभाव से ये लोग बेहद ही अभिलाषी होते हैं।

ये रंग है आजादी का :
पीले रंग को पसंद करने वाले लोग आजादी के समर्थक होते हैं। ये हमेशा सकारात्मक सोचते हैं। ये लोग रोने-धोने की बजाय खुश रहने में ज्यादा यकीन करते हैं।

ये रंग है सपनों का :
पीच रंग को पसंद करने वाले लोग सपनों में जीते हैं और हमेशा सोच-विचार में लगे रहते हैं। ये अधिक भावुक प्रवृत्ति के होते हैं तथा दान-पुण्य व धार्मिक कार्यों में इनका विश्वास अधिक होता है।

ये रंग है रचनात्मकता का :
नीले रंग को पसंद करने वाले लोग कुशाग्र बुद्धि के व रचनात्मक प्रवृत्ति के होते हैं। काम के प्रति इनका रवैया जिम्मेदाराना होता है।

ये रंग है अनुशासन का :
काले रंग को पसंद करने वाले लोग अनुशासन पसंद होते हैं। क्रोध इनकी कमजोरी होता है लेकिन अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ये किसी भी कार्य को बखूबी संपन्न करते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi