Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

...और बीवी के पीछे छिप गया ओसामा बिन लादेन

हमें फॉलो करें ...और बीवी के पीछे छिप गया ओसामा बिन लादेन
वॉशिंगटन , मंगलवार, 3 मई 2011 (11:35 IST)
FILE
दुनियाभर में बहुत से आतंकी हमलों का हुक्म देने वाले और अपनी आतंकी गतिविधियों से पश्चिमी देशों की नाक में दम कर देने वाले अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन पर जब अमेरिका के विशेष बलों ने हमला किया तो वह एक महिला के पीछे छिप गया जिसे उसकी बीवी माना जाता है।

विश्व में सर्वाधिक वांछित यह खूंखार आतंकवादी पाकिस्तान के ऐबदाबाद में दस लाख डॉलर की लागत वाले एक मकान में छिपा हुआ था।

आतंकवाद विरोधी एवं गृह सुरक्षा मामलों के राष्ट्रीय उप सलाहकार जॉन ब्रेनन ने व्हाइट हाउस में बताया कि लादेन ने अमेरिकी हमले के समय एक महिला को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया जो उसकी बीवी मानी जाती है।

अमेरिका की इस कार्रवाई में अलकायदा के दो और सदस्य मारे गए जो लादेन के संदेशवाहक के रूप में काम कर रहे थे। इनमें से एक उसका बेटा खालिद और एक महिला शामिल है, जो ओसामा बिन लादेन की बीवी मानी जाती है।

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि उसने (महिला) लादेन की ढाल के रूप में काम किया। हम अब भी सही रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं कि उन खास क्षणों में क्या हुआ।

उप सलाहकार ने कहा कि जब लादेन को पकड़ने का मौका आया तो उस महिला ने लड़ाई लड़ी। वह इस तरह तैनात थी जिससे पता चल रहा था कि उसे ढाल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi